ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर ने ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार पर किया विशाल भंडारे का आयोजन।

📅 09-06-2026 05:25 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।

ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर इकाई के तत्वावधान में डुमरियागंज स्थित तहसील कार्यालय परिसर के सामने श्रद्धा, सेवा और आस्था से ओत-प्रोत विशाल भंडारे एवं हनुमान जी की आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा भगवान बजरंगबली के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान जी की आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ आरती में सहभागिता निभाई।

भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, प्रसाद एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे अनुशासन और सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं को संभाला।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल हाशिम रिजवी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। वहीं प्रदेश सचिव विजय यादव ने कहा कि पत्रकार समाज केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता है।

जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह “बब्बू” ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन निरंतर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल हाशिम रिजवी, प्रदेश सचिव विजय यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह बब्बू, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, देवानंद पाठक, गणेश अग्रहरि, देवी लाल, सुनील पांडेय, राहुल सिंह, डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा, अनिल सिंह, पी.डी. दूबे, सच्चिदानंद मिश्र सहित अनेक पत्रकार साथी एवं इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख लव कुश ओझा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीनेन्द्र दत्त उर्फ छोटे यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडे, अवधेश सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेन्द्र त्रिपाठी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।

धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना से परिपूर्ण यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 3909 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।

👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।

👁 6 Views

WA