इलाज के दौरान रिम्स में मुखिया पुत्र का निधन, घर में मचा कोहराम।
<p> रिपोर्ट: विनोद विरोधी </p><p>गया, बिहार। </p><p>जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रहे राजू यादव के दिव्यांग बड़े पुत्र विशाल कुमार का निधन आज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में हो गया है। इस घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया है। निधन के बाद देर शाम शव को पैतृक गांव लाया गया ,जहां काफी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुखिया राजू यादव का एक अन्य छोटे पुत्र का भी निधन बीते एक जनवरी 2024 को एक सड़क हादसे में हो गया था ।इनके घर में एकमात्र दिव्यांग पुत्र विशाल कुमार और एक विवाहिता बेटी रह गई थी। इनमें दिव्यांग विशाल कुमार (उम्र 25वर्ष) का आंत में इंफेक्शन के बाद इलाज हेतु रिम्स में भर्ती किया गया था,जहां उसकी आज मौत हो गई है। इस मौत पर इलाके के अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है तथा इस संकट की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त किया है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 5 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 4 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 4 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 3 Views
