जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने शनिवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों एवं बंदियों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जेल प्रशासन एवं स्टाफ द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाता है।

निरीक्षण के समय जिला कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा शातिर प्रवृत्ति के बंदियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी बनाए रखें। साथ ही आवश्यकतानुसार निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने पर जोर दिया।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views