जीएमसीएच बेतिया में नित्यदिन वाहन चोरी की घटना पर नियंत्रण नहीं।

शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल परिसर से नित्यदिन रोगी और उनके परिजनों का वाहन चोरी की घटना निरंतर बढ़ती जा रही है,अस्पताल में गार्ड की क्या ड्यूटी होती है, इस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है,अस्पताल प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। अस्पताल में इलाज कराने आए रोगी उनके परिजनों का वाहन चोरी होना गंभीर समस्या है,अस्पताल में इलाज करानेआए लोगों का अपना वाहन की सुरक्षा की बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया नगर क्षेत्र के पीड़ितओमप्रकाश साह अपनी मौसी श्रीदुलारी देवी का इलाज कराने जीएमसीएच पहुंचे थे,उन्होंने अस्पताल परिसर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की, मरीज को इलाज के लिए अंदर ले गए,जब वापस लौटे तो पार्किंग में लगी उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने अपनी बाइक की तलाशी चारों ओर की लेकिन कहीं अता पता नहीं चल सका।

इसके बाद पीड़ित ओमप्रकाश साह ने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया,उन्होंनेअपनी मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ-साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि जीएमसीएच परिसर में पहले भी कई वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी है,कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग से परिसर में निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने की मांग की है,ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views