ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

सूरह फातिहा इंसानों का करती है मार्गदर्शन: - हाफिज रहमत अली

📅 16-05-2026 05:00 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

न्यू कॉलोनी तुर्कमानपुर व जाफरा बाजार में दर्स-ए-कुरआन

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर। न्यू कॉलोनी तुर्कमानपुर व सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में साप्ताहिक दर्स-ए-कुरआन के तहत सूरह फातिहा की व्याख्या करते हुए हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि सूरह फातिहा में कुल सात आयतें हैं। जिसमें अल्लाह की प्रशंसा, महानता, उसकी दया और सीधे रास्ते पर चलने की दुआ के बारे में बताया गया है। नमाज की हर रकात में इस सूरह को अनिवार्य रूप से पढ़ा जाता है। यह सूरह एक अल्लाह की इबादत, मार्गदर्शन और न्याय के दिन को अपने अंदर समेटे हुए है। यह सूरह सिखाती है कि केवल अल्लाह ही इबादत के लायक है और केवल उसी से वास्तविक मदद मांगी जानी चाहिए। यह अल्लाह द्वारा इंसानों को सिखाई गई मार्गदर्शन (हिदायत) और दया की सबसे बेहतरीन प्रार्थना है। यह दिल को संदेह, लालच और मानसिक चिंताओं से मुक्त कर आंतरिक शांति प्रदान करती है। पानी पर इस सूरह को पढ़कर दम करने (फूंकने) से अल्लाह के हुक्म से बीमारी में आराम मिलता है।

कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने बताया कि सूरह फातिहा बंदे और अल्लाह के बीच एक सीधे जुड़ाव का माध्यम है। जिसमें बंदा अल्लाह से सीधे मार्गदर्शन, दया और सीधी राह की प्रार्थना करता है। इसे पढ़ने से मानसिक शांति मिलती है, चिंताओं से राहत प्राप्त होती है और बुरी नजर या नकारात्मक ताकतों से बचाव होता है। सूरह फातिहा इंसान को सीधे और सच्चे रास्ते पर चलने की हिदायत और प्रेरणा देती है। इसे पढ़कर फूंकने से मानसिक और शारीरिक बीमारियों में राहत मिलती है, इसलिए इसे सूरह शिफा भी कहते हैं। यह सूरह बंदे को अल्लाह की तारीफ करने और उससे दुआ मांगने का तरीका सिखाती है।

अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर तमाम तरह की परेशानियों से निजात की दुआ मांगी गई। दर्स में मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, मुहम्मद इस्माईल, मुजफ्फर हसनैन रूमी, नेहाल अहमद, गजाली, अब्दुस्समद, रहमत अली, सफियान, शाद, जीशान, जावेद, अली अफसर सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 3923 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।

👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।

👁 6 Views

WA