अंबाला जाने के क्रम में ट्रेन से कटकर एक मिस्त्री की हुई मौत,फैली सनसनी,कोहराम।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>प्रातःकाल के समय एक मजदूर जो ट्रेन सेअंबाला जाने क्रम में ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण गिरने से कट कर मौत हो गई </p><p>मृतक की पहचान लाल सरैया पंचायत अंतर्गत घोड़ा सेमरा गांव वार्ड संख्या 13 निवासी मदन प्रसाद कुशवाहा उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मदन प्रसाद कुशवाहा सुबह अंबाला जाने के लिए घर से निकले थे वैसे गोली रेलवे स्टेशन से अवध एक्सप्रेस ट्रेन पड़कर राजमिस्त्री का काम करने के लिए अंबाला जाने वाले थे इसी दौरान बहुवरवा रेलवे गोमटी के पश्चिम पोल संख्या 191/12 और 191/10 के बीच ट्रेन की चपेट मेंआने से उनकी मौके पर मौत हो गई घटना की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से मिला,तब ही परिवारजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे।मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनके पिता रोटीरोजी के तलाश में अंबाला जा रहे थे। पुलिस को घटना के सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया।ट्रेन से कटने के बाद उनका शव कई टुकड़ों में बंट गया था,देखने में भयानक लग रहा था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी,चंद्रमुखी देवी,मात्र एक पुत्र,राकेश कुमार छोड़ गए हैं</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
