बलिया के बिल्थरारोड में अवायं गांव के पास हुए एक भींषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत।

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरारोड,बलिया।

उभांव थाना क्षेत्र के अवांय गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी तीन वर्षीय मासूम बेटी अनाथ हो गई। मृतकों की पहचान नगरा सरकारी अस्पताल में तैनात एएनएम नीतू (30 वर्ष) और उनके पति धनंजय चौधरी ( 35 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे उभांव थाना क्षेत्र के अवांय गांव के समीप हुआ।

बताते चलें कि धनंजय चौधरी अपनी पत्नी नीतू (एएनएम) को बाइक से नगरा अस्पताल से लेकर लौट रहे थे कि अवाय गांव के पास ज्योही पहुंचे उनकी बाइक एक ई रिक्शा से टक्कर के बाद एक कार से भी टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसा के बाद मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। सीएचसी में नीतू की हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद नीतू को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। सपा के वरिष्ठ नेता आद्यशंकर यादव ने अस्पताल पहुंच कर घायलों के बारे में जानकारी प्राप्त की और घायल परिवारजनों को ढाढस दिलाया। गंभीर रूप से घायल धनंजय सहित आठ अन्य घायलों को बेहतर इलाज हेतु बलिया व मऊ रेफर कर दिया गया। मऊ में इलाज के दौरान रात में धनंजय चौधरी की भी मौत हो गई।

पति-पत्नी के मौत की सूचना मिलते ही बिल्थरा रोड में शोक की लहर दौड़ गई। आज गुरुवार को नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित उनके घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों का ताता लगा रहा। धनंजय के पिता अमित चंद शोकाकुल अवस्था में अपने घर के बाहर बैठे नजर आए। धनंजय की मां को सुबह तक इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। धनंजय दो भाइयों में बड़े थे, उनका छोटा भाई पंकज चौधरी एक आईसीसी एजेंट हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है।

हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। इस हादसे में पंकज पुत्र गुलाब दीन निवासी अवांय, ज्योति निवासी टांगुनिया, गिरजा देवी निवासी शाहपुर, राज निवासी बेल्थरारोड, चांदनी देवी निवासी शाहपुर, तथा रेनू देवी निवासी कोथ, समेत कई लोग घायल हुए हैं सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views