सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

ईको पार्क, स्मार्ट सड़कें और शहरी विकास कार्यों की मिली सौगात

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में करीब 1054 करोड़ रुपये की 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान एकला बांध स्थित नव विकसित ईको पार्क को जनता को समर्पित किया गया, जो पहले कूड़ा डंपिंग स्थल के रूप में जाना जाता था। अब यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया गया है।

कार्यक्रम में 173 परियोजनाओं का लोकार्पण और 297 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सड़कों, नालियों, जल निकासी, ग्रीन बेल्ट और अन्य शहरी विकास कार्य शामिल हैं। साथ ही सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत 6 स्मार्ट सड़कों के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ का शुभारंभ भी किया। इस अभियान के माध्यम से छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views