उत्पाद विभाग के अधिकारियों को मिली सफलता :दो अलग-अलग वाहनों से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद ,दो गिरफ्तार
<p>रिपोर्ट: विनोद विरोधी </p><p>गया, बिहार ।</p><p>उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बीती रात एक बड़ी सफलता मिली है।उन्होंने जिले के दो अलग-अलग स्थानों से वीआईपी वाहनों पर लदे कुल 371 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।इस मामले में दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि जिले के शेरघाटी थाना में तैनात उत्पाद अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के कुशी गांव से एक चारपहिया वाहन को जप्त किया है। इस वाहन पर विभिन्न कार्टूनों में 516 बोतल अवैध विदेशी शराब लदा था। जप्त शराब की मात्रा 243 लीटर बताया गया है। जप्त वाहन का नंबर एमएच02ईके/ 6737 है ।उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य वाहन स्विफ्ट डिजायर कार से 243 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है ,जिसकी कुल मात्रा 128.25 लीटर है।इस वाहन पर दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। जिनमें एक पड़ोसी राज्य झारखंड का रहने वाला है, जबकि दूसरा इसी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है ।उनके नाम क्रमशः संदीप कुमार (चालक), उम्र 22 वर्ष ,पिता कामेश्वर चौधरी साकिन नावाडीह पनारी, थाना हंटरगंज जिला चतरा(झारखंड )तथा दूसरे का नाम धोनी कुमार (19 वर्ष), पिता संजय चौधरी लीपगंजचट्टी ,थाना शेरघाटी,जिला गया है।उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह ,नीतू कुमारी एवं रितिक राज शामिल रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 6 Views
