ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

महराजगंज में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, डीएम ने दी जानकारी

📅 10-04-2026 10:55 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष निर्वाचक नामावली के अंतिम आलेख्य का विधिवत प्रकाशन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को बधाई देते हुए कहा कि मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने तथा आरओ, ईआरओ, सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों/कर्मचारियों के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मतदाता सूची का सफल प्रकाशन संभव हो पाया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों—फरेन्दा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज एवं पनियरा—की अंतिम मतदाता सूची का विवरण साझा करते हुए बताया कि जनपद में कुल 17,92,128 मतदाता पंजीकृत हैं।

विधानसभावार मतदाता विवरण:

▪️ 315- फरेन्दा: कुल 3,30,511

▪️ 316- नौतनवा: कुल 3,27,187

▪️ 317- सिसवा: कुल 3,64,498

▪️ 318- महराजगंज: कुल 3,77,551

▪️ 319- पनियरा: कुल 3,92,381

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—अफजल अब्बास, विनोद कुमार सिंह उपाध्याय (कांग्रेस), विद्यासागर यादव (सपा), आनन्द श्रीवास्तव, राघवेन्द्र तिवारी (भाजपा), पशुपतिनाथ गुप्ता एवं दामोदर गोयल (आप)—उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस, भाजपा एवं सपा के प्रतिनिधियों को अंतिम आलेख्य उपलब्ध करा दिया गया है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी प्रेमशंकर पाण्डेय, प्रधान सहायक राजेश कुमार वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुहम्मद आलम सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 3939 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।

👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।

👁 6 Views

WA