तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,चालक बना बंधक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में रामपुरवा पुल के पास एक बाइक सवार हादस का शिकार हो गया,बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हाईवे चालक को बंधक बना लिया,वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलनते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया।मृतक की पहचान, बढ़िया टोला,वार्ड नंबर 9 निवासी,साहब हुसैनअंसारी के 28 वर्ष से पुत्र इनामुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इंडिया खबर संवाददाता को बताया कि इनामुल्लाह घर से बाइक पर सवार होकर मझौलिया की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रामपुरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनके बाइक में ठोकर मार दी।

ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी केअनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे के नीचे आ गया फिर सिर्फ सर और शरीर का बड़ा हिस्सा कुचल गया,जिससे उसकी घटना स्तर पर ही मौत हो गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक इनामुल्लाह की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुई थी, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा,पूरे परिवार में गम का माहौल छा गया। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है,घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है,घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे,गुस्से में होकर हाईवा चालक को पकड़ लिया,इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

लोगों ने हाईवा गाड़ी का चाभी ले लिया,तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। पुलिस के डायल 112 टीम की भी गाड़ी की चाबी निकाल लिया, हंगामा शुरू कर दिया।

Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views