ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

एतिकाफ में बैठे बच्चों का हुआ सम्मान, 29वां रोजा मुकम्मल ।

📅 20-03-2026 06:00 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माह-ए-रमजान का 29वां रोजा पूरा हो गया। रोजेदारों ने रोजा, नमाज, सदका व खैरात के जरिए अल्लाह तआला को राजी करने की भरपूर कोशिश की। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए रोजा खोला। मुल्क में अमन ओ सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में दस दिनों के एतिकाफ में बैठे बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए महफिल सजी। महफिल में मुहम्मद जैद, मुहम्मद आसिफ रजा, मुहम्मद रूशान, अहमद रजा, मुहम्मद आकिब अंसारी, मुहम्मद शाद, मुहम्मद अशफ, मुहम्मद सफियान, अब्दुस्समद, अली हम्जा, मुहम्मद सलीम, रहमत अली आदि बच्चों को शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने सम्मानित किया। तोहफा दिया गया। एतिकाफ में बैठे अस्सी वर्षीय हाजी रफीउल्लाह को भी सम्मानित किया गया। महफिल में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, हाफिज आमिर हुसैन निजामी, सैयद अली सब्जपोश, अली अफसर, उबैद रजा, गजाली आदि शामिल हुए।

मस्जिद के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने ईद के दिन के आदाब बताए। मिस्वाक करना। गुस्ल करना। साफ सुथरा लिबास पहनना। अगर नया मयस्सर हो तो नया कपड़ा पहनना। खुशबू लगाना। नमाजे ईद से पहले सदका-ए-फित्र अदा करना। अगर मुमकिन हो तो पैदल ईदगाह जाना। एक रास्ते से जाना दूसरे से वापिस आना। ईदगाह जाने से पहले ताक अदद खजूरें, छुआरे या कोई और मीठी चीज जो मयस्सर हो खाना। निगाह नीचे किए बाअदब और पुरवकार तरीके से ईदगाह जाना। ईद-उल-फित्र में ईदगाह तकबीरे तशरीक आहिस्ता पढ़ते हुए जाना। ईद की नमाज खुले मैदान या ईदगाह में पढ़ना। ईद के दिन अपने आस पड़ोस के गुरबा मसाकीन का खुसूसी ख्याल रखना। जरूरतमंदों की मदद करना। नमाजे पंजगाना की खास तौर पर पाबंदी करना। और तमाम तरह के गुनाहों से बचना और नेकी के कामों में ये दिन गुजारना।

ईदगाह में ईद की नमाज अदा करना पैगंबर-ए-इस्लाम की सुन्नत - मौलाना गुलाम हुसैन

मरकजी नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन के इमाम मौलाना गुलाम हुसैन आजीजी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम 53 साल की उम्र में मक्का से हिजरत करके मदीना आ गये तो दो हिजरी को रोजा फर्ज हुआ। कुरआन शरीफ के दूसरे पारे में ईद की खुशी मनाने का हुक्म नाजिल हुआ। पैगंबर-ए-इस्लाम आबादी से दूर अपने सहाबा के साथ ईद की नमाज अदा की। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करना पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1593 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 6 Views

WA