नगर पंचायत एवं डूडा कर्मियों की मनमानी से पात्र लोगों को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास , अपात्रों को दे दिया आवास
<p>चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश </p><p>नगर पंचायत चौक में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवेदकों से निकाय के कर्मियों एव डूडा के कर्मचारियों द्वारा पात्र बनाने के नाम पर लाखों रुपए वसूला गया है । एक साल व्यतीत होने के बाद जब लाभार्थियों को आवास नहीं मिल पाया तो निकाय के दर्जनों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।</p><p>नगर पंचायत में आवास हेतु वर्ष 2025 में कुल 3691 आवेदन आनलाइन प्राप्त हुए थे ।।इन आवेदकों से आवास सत्यापन के नाम पर कुछ लोग उन्हें फोन करके सीधे उनके घर जाकर पात्र बनाने के नाम पर 25 हजार रुपये तक वसूला गया ।जो लोग बात इनकी मानने के लिए तैयार हो गए उनके खाते में धन आ गया लेकिन जो आवेदक नकद सुविधा शुल्क नहीं दे पाए उनकी आवास आज तक नहीं आ पाया।इस क्रम में राजकुमार,रमेश कुमार,नागेंद्र प्रसाद,अमरजीत प्रसाद,आशीष आदि लोगों ने बताया कि निकाय में आवास दिलवाने के नाम पर लाखों की वसूली डूडा कर्मचारियों की मिली भगत से की गयी है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है ।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सर्वे कराया गया था वर्तमान वित्तीय वर्ष में केवल 509 लाभार्थियों को आवास प्राप्त हुआ है ।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views
