जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक एवं खाद्य सामग्री वितरित।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अक्षत भार्गव एवं शौर्य भार्गव के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र भार्गव की पत्नी रतन भार्गव द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिला।

वहीं रविन्द्र नाथ भार्गव एवं साधना भार्गव के साथ डॉ. श्वेता भार्गव ने बच्चों को भोजन परोसकर पठनीय सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य के जरिए जन्मदिवस मनाने की एक नई और सकारात्मक परंपरा की शुरुआत की गई, जिसमें समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम आयोजन में डॉ. ओपी टांक, माया बड़ौदरा, गजानंद खींची, अरूण गागोलिया का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उपस्थित जनसमूह ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं निरंतर सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views