फाइनेंसकर्मी द्वारा 32 लाख ठगी करने पर प्राथमिक दर्ज
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में स्थित सुप्रिया रोड पर अवस्थित, मुथूट फाइनेंस माइक्रोफाइन के प्रबंधक पर 32लाख16 हजार 532 रुपए की ठगी करने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर 1 एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि फाइनेंसकमी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक,समस्तीपुर के केवल निजामत निवासी, रंजीत दास ने कालीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बेतिया के शाखा प्रबंधक,शिवहर जिला के रामप्यादू प्रहारी निवासी,मोo समीर को नामजद किया है। प्राथमिकी में क्षेत्रीय प्रबंधक, रंजीत दास ने बताया है कि सुप्रिया रोड स्थित शाखा से ग्रामीण और शहरी महिलाओं को रोजगार देने के लिए अल्पकालिक ऋण योजना के तहत व्यवसाय हो रहा था ग्राहकों से साप्ताहिक व मासिक लोन का किस्त उनके घर पर एकत्रित करने के बाद कार्यालय में जमा होती थी, इस शाखा में प्रबंधक के पद पर मोहम्मद समीर कार्यरत थे इसी दौरान योजनाबध् तरीके से12नवंबर 2025 से19 नवंबर 2025 तक 320 ऋण धारकों से 19लाख 35 हजार 337 रुपया ऑनलाइनऔर नगद वसूल किया गया,इस राशि को लेने के बाद वह शाखा पर आना बंद कर दिए जब कंपनी का जांच शुरू किया गया तो पता चला कि 682 धारकों में 590 ग्राहकों से 32 लाख 16 हजार 532 रुपए की वसूली नगद,ऑनलाइन की गई, जिसको इन्होंने कंपनी के खाता में नहीं जमा किया।ऋणकार्ड व क्रॉसलिस्ट जो ग्राहक को दी जानी थी, उसको भी उन्होंने मिटा दिया प्राथमिकी के बाद पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views
