संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्या, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील नौतनवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 117 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 23 प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए और शिकायत का निस्तारण एसओपी के अनुसार सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं। शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। अधिकारी अंतिम आख्या से पूर्व शिकायतकर्ता से बात अवश्य करें। इस हेतु आख्या के साथ स्पॉट मेमो भी लगाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। ठंड के दृष्टिगत डीपीआरओ और समस्त ईओ को अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि रैन बसेरों में भी मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कराएं। कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए।

जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम और सीओ सुनिश्चित करें कि किसी भी मैरेज हॉल आदि में बाल विवाह न होने पाए और इसके लिए संबंधित मैरेज हॉल मालिक से इस संदर्भ में शपथ पत्र प्राप्त कर लें।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views