भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जनशताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन।

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को राधिका मैरेज हॉल में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदंबिका पाल रहे। सम्मेलन में अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और सुशासन की विरासत को याद किया गया।

मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों को याद करते हुए पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और बुनियादी ढांचे के विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में संसदीय लोकतंत्र और विकास की जो मजबूत न्यू रखी गई थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और सशक्त बना रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना चाहते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी का कार्य अब केवल विरोध करना रह गया है उन्होंने उन लोगों से सवाल किया जो भारत में लोकतंत्र नहीं होने की बात करते हैं कि यदि लोकतंत्र नहीं होता तो यह स्वयं सांसद कैसे होते और कर्नाटक में उनकी सरकार कैसे बनती। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य और सुरक्षा मामलों पर बोलते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि जब भारत में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तब पाकिस्तान में दहशत फैल गई थी। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वहां की स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि सैन्य अधिकारियों को

लोगों को बंकरो में रहने की सलाह देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज रूस यूक्रेन- युद्ध हो या इजरायल हमास संघर्ष,वैशिक समाधान के लिए दुनिया भारत और प्रधान नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार तभी मजबूत होती है जब संगठन मजबूत हो। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया।

पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारत में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता,पार्टी की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद बब्बन राजभर,पूर्व विधायक गोरख पासवान,भाजपा नेता छठठू राम, पूर्व धनंजय कनौजिया, अंतर्यामी सिंह जिलाध्यक्ष देवरिया, विजय बहादुर दुबे जिला प्रभारी बलिया, अशोक कुमार मधु, रीना राव,विपिन मिश्रा, रणजीत कुशवाहा, सुरेंद्र चौहान, सुशीला भारती, कंचन गुप्ता, जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभात पाण्डेय फौजी, अमरजीत सिंह, कैप्टन गुलाब मौर्या,भुआल सिंह, एडवोकेट देवेंद्र गुप्ता, मधुसूदन सिंह, बृजेश पाण्डेय फौजी, रणजीत सिंह, भुनेश्वर शर्मा, गिरजा चौहान, अनिल कुमार सिंह, रमेश सिंह,

साहित काफी संख्या में महिलाए, जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Comments (0)
Published By
More in this category

PCC Secretary Imran Qureshi Attends Mega Job Fair and Blood Donation Camp on Rahul Gandhi's Birthday

बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी

भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है - सुशील पाण्डेय
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views