हिना कौसर गोरखपुरी "द ग्लोरियस अवार्ड 2025 एवं निर्भीक कवयित्री सम्मान से हुईं सम्मानित।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पूर्वांचल टैलेंट सर्च क्वीज़ प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह The Glorious Award 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिक्षा, प्रतिभा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें गोरखपुर की युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को उनके साहस और बुलंद आवाज़ के लिए "The Glorious Award 2025" तथा साहित्य में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए "निर्भीक कवयित्री सम्मान" से सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि हिना कौसर 145 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इतनी कम उम्र में इतनी प्रसिद्धि मिलना बहुत बड़ी बात होती है एक लड़की के लिए। इतना ही नहीं इनकी अब तक साझा संकलन की 29 पुस्तकें आ चुकी हैं तथा अक्सर पत्र पत्रिकाओं में इनके शेर ओ शायरी, ग़ज़लें और कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं। इसके साथ ही साथ ये "नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन" की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। अभी हाल ही में 7 दिसम्बर 2025 को हरिद्वार उत्तराखंड में "वैदिक प्रकाशन" द्वारा उन्हें " वैदिक रामानुज वार्षिकी सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई ए एस हिमांशु शेखर सिंह ठाकुर, डिप्टी पंचायत राज जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर जायसवाल ने की।

हिना कौसर ने अपने इस सम्मान को अपने माता पिता भाई - बहन और अपने सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया।

Comments (0)
Published By
More in this category

सेंको की तरफ से होली के पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया कवि सम्मेलन।

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 4 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 2 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 1 Views

बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी
👁 1 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 1 Views