ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

45वें मराठवाड़ा साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर कवि फ. म. शहाजिंदे का चयन।

📅 25-12-2025 03:00 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

अनवर कादरी

छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

मराठवाड़ा साहित्य परिषद की कार्यकारिणी की बैठक 21 दिसंबर को छत्रपति संभाजीनगर में संपन्न हुई। इस बैठक में वरिष्ठ कवि फ. म. शहाजिंदे को बीड जिले के शांतीवन (ता. शिरूर कासार) में आयोजित होने वाले ४५वें मराठवाड़ा साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।

यह सम्मेलन शांतीवन के संस्थापक श्री दीपक नागरगोजे के निमंत्रण पर उनकी सेवाभावी संस्था शांतीवन प्रकल्प, आर्वी (ता. शिरूर कासार) में अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा।

कवि फ. म. शहाजिंदे के साहित्यिक योगदान में ‘निधर्मी’, ‘आदम’, ‘ग्वाही’, ‘झोंबणी’, ‘शेतकरी’ जैसे कविता संग्रह; ‘मी तू’ उपन्यास; ‘सारांश’, ‘इत्यर्थ’, ‘शब्दबिंब’ जैसे समीक्षा ग्रंथ; ‘वाकळ’, ‘प्रत्यय’, ‘अनुभव’ लेख संग्रह तथा ‘मराठवाड़्यातील कविता’, ‘पुरचुंडी’, ‘मूठभर माती : आशय व अन्वयार्थ’, ‘मुस्लिम मराठी साहित्य : प्रेरणा आणि स्वरूप’ जैसे संपादित ग्रंथ शामिल हैं।

इससे पूर्व वे अनेक साहित्य सम्मेलनों के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिनमें पाँचवाँ मराठवाड़ा युवक साहित्य सम्मेलन (वाकुळणी, जि. जालना), पहला मुस्लिम मराठी साहित्य सम्मेलन (सोलापुर), ग्यारहवाँ अंकुर साहित्य सम्मेलन (लोणार, जि. बुलढाणा), पहला लातूर जिला मराठी साहित्य सम्मेलन (निलंगा), पाँचवाँ पुरोगामी मराठी साहित्य सम्मेलन (कंधार, जि. नांदेड) तथा तीसरा शेकोटी साहित्य सम्मेलन (धारगळ, गोवा) प्रमुख हैं।

अपने साहित्यिक लेखन के लिए उन्हें केशवसुत काव्य पुरस्कार, अंबाजोगाई साहित्य पुरस्कार, हमीद दलवाई साहित्य पुरस्कार (मुंबई), मारुति मगर साहित्य सेवा पुरस्कार (लातूर), तुका म्हणे साहित्य पुरस्कार (बुलढाणा), शिक्षक रत्न पुरस्कार (मुंबई) तथा सुशीलकुमार शिंदे साहित्य गौरव पुरस्कार (सोलापुर) सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

उनके दीर्घ और समृद्ध साहित्यिक योगदान को ध्यान में रखते हुए मराठवाड़ा साहित्य परिषद ने उन्हें ४५वें मराठवाड़ा साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना है।

बैठक में परिषद के अध्यक्ष प्राचार्य कौतिकराव ठाले-पाटील, उपाध्यक्ष डॉ. आसाराम लोमटे, कार्यवाह डॉ. दादा गोरे, कोषाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र काळुंखे, सहकार्यवाह डॉ. गणेश मोहिते, डॉ. दीपा क्षीरसागर सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 3846 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

WA