997 बोरा चीनी घोटाले के 35 साल पुराने मामले में निगरानी कोर्ट ने 6 कर्मियों को सुनाई सजा,गया जेल।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>जिला के लौरिया चीनी मिल से जुड़े 997 बोरा चीनी घोटाले के 35 साल पुराने मामले में निगरानी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मिल के प्रशासन प्रमुख,लेखा अधिकारी,चार अन्य कर्मियों को सजा सुनाई है,जिसके बाद सभी को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। मिल के प्रशासन प्रमुख रहे भोजपुर के नंदकुमार सिंह और प्रबंध निदेशक,विशेष सहायक,लखीसराय के उमेश प्रसाद सिंह को दो-दो साल की सजा के साथ 10 -10 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया है।गोपालगंज के लेखा पदाधिकारी,अजय श्रीवास्तव,बेतिया के बिक्री लिपिक,लालबाबू प्रसाद,पूर्वी चंपारण के लेखा लिपिक, सुनील श्रीवास्तव और मधुबन के बिक्री प्रभारी धीरेन्द्र झा को तीन-तीन साल का जेल और 25- 25 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है।विशेष लोक अभियोजक,कृष्णा देव साह ने संवाददाता को बताया कि सजा सुनाई जाने के बाद अदालत में सभी को बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया है। दोषियों की उम्र लगभग 70 से 80 वर्ष के बीच में है।यह सभी लोग उच्च न्यायालय में इसके विरोध मेंअपील कर सकते हैं। इस मामले में, निगरानी ने कुल 18 अधिकारियों और कर्मियों पर चार्जशीट दाखिल की थी, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है,शेष 15आरोपियों में से 9अभी-अभी भी फरार हैं। जिन पर स्थाई वारंट जारी है,10 दिसंबर को 6आरोपियों को दोषी पाया गया था,यह घोटाला सितंबर 1990 में हुआ था,जब बिहार स्टेट सूगर कॉरपोरेशन के लौरिया चीनी मिल से 997 बोरा चीनी चोरी हुई थी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views
