ऑटो चालक का कमाल, आभूषण से भरा यात्री का बैग लेकर हुआ फरार,प्राथमिकी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के बस स्टैंड में एक टेंपो चालक आंध्रप्रदेश सेआए एक यात्री काआभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया।वह शादी समारोह में शामिल होने के लिएआंध्र प्रदेश से सामान लेकर आए थे,उनको सुगौली जाना था,सुगौली जाने के क्रम में टेंपो पर अपना सारा सामान रख रहे थे,इसी बीच टेंपो चालकआभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया,बहुत खोजबीन किया गया,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका,अंत में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है किआंध्रप्रदेश के नगर विजयवाड़ा केअजीत सिंह नगर के निवासी,शेख नागल

ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।नगर थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि वह एक अपनी संबंधी के शादी समारोह में शामिल होने के लिएआंध्र प्रदेश सेआए थे,बैग में 50, हजार नगद,2.50 लाख रुपया का जेवर,2.50 लाख की सोने की अंगूठी,1लाख की साईं बाबा की तस्वीर लगी

चेन,सभी सामान मोबाइल, चार्जर,कपड़ा इत्यादि बैग में रखे हुए थे।अभी सारा सामान उतार कर ऑटो में रख ही रहे थे,जब तक ऑटो चालक आभूषण से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बहुत खोजबीन की गई,मगर उसका कोई अतापता नहीं चल सका,तब जाकरऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views