एम. ए. एकेडमी से नेपाल देश में पाल्पा बुटवल नामक जगहों पर वार्षिक एजुकेशनल टूर ले जाया गया।
<p>गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। </p><p>एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर, गोरखपुर एवं सनराईज कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में हर साल की तरह इस साल भी बहुत ही शान व शौकत के साथ वार्षिक एजुकेशनल टूर नेपाल देश के बुटवल, पाल्पा, चिड़िया खोला, भूत खोला, फुलवरिया आदि जगहों पर प्रकृति के बेहतरीन नजारों को सभी छात्र व छात्राओं ने देखा और महसूस किया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी, प्रधानाचार्या सीमा परवीन एवं उप प्रधानाचार्या निदा फात्मा की रहनुमाई में दोनों संस्थाओं के लगभग 70 बच्चे और 10 स्टाफ ने प्रकृति के बेहतरीन नज़ारों का लुत्फ उठाया। </p><p> एजुकेशनल टूर की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश उर्दू पाठ्यक्रम के सदस्य व एम. ए. एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एहसान अहमद ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह शहर कुदरत के बेहतरीन नजारे को पेश करता है जिससे पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को बहुत सारी चीजें सीखने को मिलता है, हम डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी को इस भ्रमण के लिए मुबारकबाद पेश करते हैं। शिक्षक नसीम अशरफ फारुकी, अंग्रेजी प्रवक्ता रियाज अहमद, जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ मोहम्मद इब्राहिम, अलीशा खान, सानिया आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी सभी बच्चों को इस जगह के बारे में बहुत ढेर सारी विस्तृत जानकारियां दी, जिससे बच्चों को बहुत आनंद आया और सभी छात्र व छात्राएं खुलकर कुदरत के बेहतरीन नजारों को महसूस किए।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

सेंको की तरफ से होली के पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया कवि सम्मेलन।

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
