तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के चलते दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में एक बाईक जली, सवार घायल
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>सहोदरा नरकटियागंज के मुख्य मार्ग पर स्थित कटरावों पुल के नजदीक शाम के समय एक सड़क हादसा हो गया,तेज रफ्तारऔर ओवरटेकिंग के प्रयास में दो बाईकों कीआमने-सामने टक्कर हो गई,जिसमें एक बाइक में आग लग गई,इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, सोदरा थाना क्षेत्र के निवासी, सिकंदर कुमार जमुनिया की ओर से आ रहे थे,जबकि भवानीपुर निवासी,रंजन कुमार जमुनिया कीओर से और जा रहे थे,कटराहां पुल के पास एक भारी वाहन के ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक सवारो का संतुलन बिगड़ गया,वह आपस में टकरा गए,टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजन कुमारअपनी बाइक समेत चंडीघाट के पास पुआल गिर गए,जहां बाइक में तत्काल आग लग गई।आग़ की लपेट देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, रंजन को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला।हादसे में दोनों युवकों के पैरों में गंभीर चोट आई । स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही सहोदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। </p><p>थानाअध्यक्ष, ऋतुराज जायसवाल ने संवाददाता को बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को घटना स्थल पर भेजा गया, उन्होंने कहा कि यह दुर्घटनाओवरटेकिंग के दौरान हुई लापरवाही का परिणाम प्रतीत होता है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जप्त करआगे के कार्रवाई में जुट गई है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views
