घोसी विधायक सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन पर सपा में शोक की लहर

धनंजय शर्मा

बलिया।जनपद मऊ जिले की घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकप्रिय विधायक सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी, बलिया ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सुधाकर सिंह का निधन आज (गुरुवार) भोर में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ।

समाजवादी पार्टी बलिया के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। और कहा कि श्री सुधाकर सिंह जी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे और आजीवन गरीबों, वंचितों तथा किसानों की आवाज बनकर संघर्ष करते रहे। वह न केवल घोसी, बल्कि पूरे पूर्वांचल के एक कद्दावर और जुझारू नेता थे।

उन्होंने हाल ही में हुए घोसी उपचुनाव में समाजवादी विचारधारा की बड़ी जीत सुनिश्चित कर पार्टी का मान बढ़ाया था। उनकी यह ऐतिहासिक जीत हमेशा याद की जाएगी।

उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने एक ऐसा सच्चा सिपाही खो दिया है, जिसने सत्ता के सामने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति को तरजीह दी। उनका सादगी भरा जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत था।

समाजवादी पार्टी बलिया इस दुःख की घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सुधाकर सिंह जी का निधन हम सभी के लिए एक व्यक्तिगत और राजनीतिक क्षति है। उनका संघर्ष और पार्टी के प्रति उनका योगदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।"

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 6 Views