साइबर थाने की पुलिस ने फेसबुक लाइव पर अमर्यादित टिप्पणी पर युवक को किया गिरफ्तार
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>स्थानीय साइबर थाने की पुलिस ने फेसबुक लाइव पर जनप्रतिनिधियों,महिलाओं के खिलाफ,अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर निवासी,अभिषेक द्विवेदी के रूप में की गई है। यह कार्रवाई सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के पीए अखिलेश सिंह की शिकायत के बाद की गई है।अखिलेश सिंह ने वीडियो वायरल होने के बाद साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इसकेआधार पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया था। </p><p>संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार, अभिषेक द्विवेदी ने फेसबुक लाइव परआकर मुख्यमंत्री, सांसद,विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों,महिलाओं के विरुद्ध अश्लील, अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था,यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। डीएसपी गौतम शरण ओमी ने संवाददाता को बताया कि वीडियो की तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन ट्रेकिंग डेटा विश्लेषण केआधार पर अभियुक्त की पहचान की गई, पुलिस ने अभिषेक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नेअभिषेक के पास से वह मोबाइल फोन भी जप्त किया है,जिसका उपयोग फेसबुक लाइव प्रसारण पर किया था।गिरफ्तारी के बाद उक्त युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। डीएसपी ओमी ने संवाददाता को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति विशेष पर, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना दंडनीयअपराध है,ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views
