ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

भोजपुरी गायक पवन सिंह को वाराणसी कोर्ट से राहत।

📅 12-11-2025 05:00 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अपराध

धोखाधड़ी मामले में मिली अग्रिम जमानत नदेसर के ट्रैवल्स कारोबारी ने लगाया था फिल्म में निवेश के नाम पर ₹1.25 करोड़ हड़पने का आरोप, कैंट थाने में दर्ज था मुकदमा।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत ने मंगलवार को भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह (Bhojpuri film star Pawan Singh) को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले में दायर अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया।

यह मामला वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज है, जिसमें नदेसर निवासी विशाल सिंह, जो ट्रैवल्स और होटल व्यवसाय से जुड़े हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्ष 2018 में भोजपुरी फिल्म में निवेश के नाम पर उनसे ₹1.25 करोड़ की राशि वसूली गई, लेकिन न तो उन्हें लाभांश मिला और न ही निवेश की राशि वापस की गई। वादी विशाल सिंह के अनुसार, वर्ष 2017 में उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से मुंबई में हुई थी। दोनों फिल्म निर्माण से जुड़े थे और उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने वादी की मुलाकात अभिनेता पवन सिंह से नदेसर स्थित कार्यालय में कराई भरोसा दिलाने के बाद वादी ने ₹32.60 लाख की राशि श्रेयस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के खाते में जमा की। बताया गया कि फिल्म ‘बॉस’ के निर्माण में लगभग ₹1.25 करोड़ खर्च किए गए। फिल्म रिलीज के बाद जब वादी ने अपने निवेश और मुनाफे की राशि मांगी, तो पहले ₹12 लाख लौटाए गए और फिर सभी ने संपर्क तोड़ लिया।

बाद में वादी को जानकारी हुई कि फिल्म बिक चुकी है, लेकिन न तो उसे लाभ का हिस्सा दिया गया और न ही पूंजी लौटाई गई। जब दोबारा पैसे की मांग की गई तो वादी के अनुसार, विपक्षीगणों ने धमकी दी और पवन सिंह द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।इस पर थाना कैंट वाराणसी में धारा 420, 406, 467, 468, 506 आईपीसी के तहत पवन सिंह समेत चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पवन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। अदालत के आदेश से भोजपुरी फिल्म जगत में हलचल मच गई है, वहीं पवन सिंह के प्रशंसकों ने राहत की खबर पर संतोष जताया है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1341 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 6 Views

WA