नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

भंडारे में शामिल हुए हजारों लोगों ने माता का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के बने भागी ।

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया।

शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद महाप्रसाद वितरण हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में धर्म और आस्था से जुड़े बेल्थरा रोड नगर में "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" के तत्वावधान में आज मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की औपचारिक शुरुआत मां दुर्गा जी के पूजन ,भोग एवं आरती के साथ हुआ। धार्मिक और सामाजिक प्रवृति के श्रद्धालुओं के कुशल मार्गदर्शन और संरक्षण में महाप्रसाद वितरण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

"नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता के महाप्रसाद रूपी भंडारे में उत्साह पूर्वक भाग लिया और माता का महाप्रसाद ग्रहण कर ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करना भक्ति और सद्भाव का एक सुंदर प्रतीक है। सामाजिक सहयोग का मिसाल यह भंडारा नगर सहित आसपास के लोगों के स्वेक्षा और सहयोग से आयोजित किया गया, जो सामूहिक एकजुटता की भावना को दर्शाता है। सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

देर रात्रि चले भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views