ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

एसटी चिल्ड्रेन से ओपन बुक कॉम्पिटिशन का आगाज, बच्चों में दिखी प्रतिभा।

📅 03-11-2025 05:05 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
शिक्षा

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रसूलपुर स्थित एसटी (सैयद तसनीम) चिल्ड्रेन एकेडमी से ओपन बुक कॉम्पिटिशन का आगाज हुआ। शहर में ओपन बुक पर आधारित यह पहला कॉम्पिटिशन है। जिसे लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। 'द स्टोरी ऑफ हजरत अबू बकर व उमर' बुक के जरिए करीब आधे घंटे में तीस बहुविकल्पी सवालों का जवाब विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले करीब 60 से अधिक बच्चों ने बहुत ध्यानपूर्वक दिया। ओपन बुक कॉम्पिटिशन का आयोजन अल कलम एसोसिएशन, मकतब इस्लामियात, जामिया अल इस्लाह एकेडमी व ट्रैवेल प्वाइंट के जरिए किया जा रहा है। कॉम्पिटिशन का परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित कर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जल्द ही ओपन बुक कॉम्पिटिशन अन्य स्कूल, कॉलेज व मदरसों में भी आयोजित किया जाएगा।

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शगुफ्ता मरियम अब्बासी ने कहा कि ओपन बुक कॉम्पिटिशन एक मूल्यांकन पद्धति है जिसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अपनी पाठ्य-पुस्तकों, नोट्स या अन्य अनुमोदित सामग्री को देखने की अनुमति होती है। यह रटने के बजाय छात्रों की समझ, आलोचनात्मक सोच और ज्ञान को लागू करने की क्षमता का मूल्यांकन करने पर केंद्रित होता है। ओपन बुक कॉम्पिटिशन से बच्चों का किताबों से जुड़ाव होता है। बच्चे किताब पढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

ओपन बुक कॉम्पिटिशन के संयोजक कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, आसिफ महमूद व नेहाल अहमद ने कहा कि ओपन बुक कॉम्पिटिशन रटने के तनाव को कम करता है। सकारात्मक सीखने का माहौल बनाता है। कॉम्पिटिशन का उद्देश्य रटने की प्रक्रिया को कम करना और समस्या-समाधान कौशल पर जोर देना है। ओपन बुक कॉम्पिटिशन में सैयद रेहान तसनीम, आलिया परवीन, गुलफिशां अंजुम, गुल रुख जबीं, गुलशन आरा, अनम फातिमा, सैयदा आबिद, शहनवाज सिद्दीकी, अनअमता, जवेरिया रियाज, अलमा अकरम, जीनत, उम्मे सलमा, सदफ नसरीन आदि ने सहयोग किया।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 689 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

समर कैंप बच्चों का सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं - ड. मंगलेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के तैयारी फ्री मे।

बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "

👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.

👁 5 Views

WA