ताज़ा खबर
• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

श्री गुरुनानक देव के प्रकाशपर्व पर गुरुद्वारा जटाशंकर में उमड़े श्रद्धालु।

📅 05-11-2025 05:10 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

नानक शाह फकीर, हिंदू का गुरू-मुस्लिम का पीर।

गुरबाणी, सत्संग और सेवा में लीन रहे श्रद्धालु।

सर्व समाज के लोगों की सहभागिता, झलका सौहार्द।

रात्रि में कीर्तन, अरदास, आरती व आतिशबाजी देख मोहित रहे लोग।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सिख धर्म के संस्थापक सतगुरु श्री गुरुनानक देव महाराज जी का प्रकाशपर्व बुधवार बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के माहौल में मनाया गया। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में आयोजित इस महापर्व में बड़ी संख्या में सर्वधर्म के श्रद्धालुओं ने सहभागिता करके दिवस विशेष को मनाते हुए अपनी सेवा भक्ति के साथ मानवीय एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रकाशपर्व की शुरुआत सुबह श्री अखंड पाठ साहिब, हजूरी रागी मनप्रीत सिंह खालसा, अमित सिंह व बेअंत सिंह के जत्थे द्वारा गुरुबाणी कीर्तन से हुई। तदोपरांत भव्य रूप से सुसज्जित गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में परंपरा के अनुरूप सत्संग प्रारंभ होकर 3 बजे तक चला। जिसमें गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के रागी भाई जगजीत सिंह के जत्थे ने गुरुबाणी गायन किया। कीर्तन का क्रम आगे बढ़ा, उसके बाद तो एड. धनवंत सिंह कोहली एंड टीम, जालंधर से आए विश्वप्रसिद्ध रागी भाई हरदीप सिंह जी और तख्त श्री केशगढ़ आनंदपुर साहिब पंजाब के हजूरी रागी भाई सरनदीप सिंह जत्थे ने लगभग तीन घंटे तक बेहद रूहानियत भरे लहजे में गुरुनानक देव की रचनाएं गायन कर सबको भक्ति रस में डूबो दिया। कीर्तन के बाद उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने लगभग डेढ़ घंटे तक दुनिया में श्री गुरुनानक देव के आगमन का वर्णन बड़े हृदयस्पर्शी ढंग से करके संगत को ज्ञान से निहाल कर दिया। अंत में हेड ग्रंथी ज्ञानी राज सिंह द्वारा अरदास के साथ दिन के कार्यक्रम की समाप्ति हुई।  सायंकाल पुनः गुरुद्वारा में 7 से 10 बजे तक गुरुबाणी सत्संग, आरती व गुरु के लंगर प्रसाद वितरण के बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू एवं आभार ज्ञापन अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया। गुरुपर्व पर गुरुद्वारा में सत्संग व अन्य सेवाकार्यों में लीन संगत का भक्तिभाव देखने लायक रहा। इस अवसर पर मैनेजर राजेंद्र सिंह, अशोक मल्होत्रा, चरनप्रीत सिंह मोंटू, हरप्रीत सिंह साहनी, धर्मपाल सिंह राजू, मनप्रीत सिंह उप्पल, डॉ दीपक सिंह, महेश रतनानी, कुलदीप सिंह नीलू, रविंद्र पाल सिंह पप्पू, गगन सहगल, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह लाडे, एडवोकेट अरविंदर सिंह राजन, राजेंद्र सिंह चड्ढा, डी एस कोहली, जगदीप सिंह, तेजिंदर सिंह टीटू, नंदलाल लखमानी, अमरजीत सिंह मदान, मनमीत मदान, जोगिंदर सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत भाटिया, गगन मल्होत्रा, सेवादार सत्य प्रकाश सिंह, परमिंदर सिंह रोबिन, इंदरजीत सिंह चार्ली, अमर सिंह, मनन सिंह, रसपाल सिंह सहित हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष व बच्चे शामिल रहे।

सामाजिक व राजनीतिक लोगों का रहा जमावड़ा

गोरखपुर। गुरुनानक सबके हैं, इसका साक्षात प्रमाण प्रकाशपर्व पर देखने को मिला।

कार्यक्रम में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, समाजसेविका सुधा मोदी, डॉ सिद्धनाथ तिवारी, दुर्गेश बजाज, असीम रऊफ, आदिल अमीन, विभाग प्रचारक अजय नारायण, जिला प्रचारक मनीष जी, देशबंधु शुक्ला, विशाल पाण्डेय, सुबोध श्रीवास्तव, पार्षद छठी लाल गुप्ता, पूर्व पार्षद शशांक शेखर तिवारी, दुर्गेश कोरी, अरविंद हरि गुप्ता, पूर्व पार्षद जीतेन्द्र सैनी, आर्य समाज के प्रहलाद गुप्ता, कवियत्री सरिता सिंह, पूजा गुप्ता, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, कनक हरि अग्रवाल सहित तमाम प्रमुख जन ने गुरुद्वारा आकर गुरु को शीश नवाया और प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं बांटी। गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया।

भव्य सजावट व सेवा भाव की खूब रही चर्चा

गोरखपुर। प्रकाश पर्व पर जहां बहुत खूबसूरत ढंग से सजाए गए गुरुद्वारा जटाशंकर को देखकर लोग दंग रहे, वहीं श्रद्धालुओं के जूते साफ करने, लंगर बनाने व प्रसाद वितरण करने की सेवा बेहद तल्लीनता करते सेवादारों का भाव हर किसी द्रवित कर रहा था। गुरुद्वारा की साज सज्जा, सेवा व सत्संग के भाव की लोगों में खूब चर्चा रही।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 430 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "

👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.

👁 5 Views

WA