छोटी जगह पर बेहतर स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराना ही जननायक का लक्ष्य- डॉ संजय सिंह

जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

धनंजय शर्मा

बलियाः पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी द्वारा अपने पैतृक गांव में स्वास्थ्य की दिशा में किये गये सार्थक प्रयास को जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी द्वारा पूरा करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आर्थिक रुप से अति पिछड़े इस क्षेत्र में बेहतर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर मेडिसीन, गायनी, डायलिसिस, नेत्र और सर्जरी के योग्य चिकित्सकों द्वारा चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आधुनिक आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एनआईसीयू, उन्नत इमरजेंसी सहित स्वास्थ्य की सभी आधुनिक सुविधाओं से इसे सुसज्जित किया जा चुका है। संस्थान निदेशक, प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार रविवार को जननायक चंद्रषेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी में आयोजित प्रशि क्षण कार्यक्रम में व्यक्त किया। वह आशाकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान नेत्र सर्जन डॉ मालविका राय, सर्जरी विषेशज्ञ डॉ मलिक अताउर्रहमान, मेडिसीन के चिकित्सक डॉ एसपी सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विषेशज्ञ डॉ सरिता मौर्य ने जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल में उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जननायक हास्पिटल द्वारा प्रधानमंत्री के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में अति न्यूनतम खर्च पर सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है। अति महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आयुश्मान योजना द्वारा सभी प्रकार के मरीजों की निःशुल्क सर्जरी सहित उपचार किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के सपने को बोने के लिए जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल प्रतिबद्व है। इस दौरान सेमी प्रदेश उपाध्यक्ष, संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने जीवन रक्षक सीपीआर प्रणाली पर डेमो के माध्यय से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। संस्थान के सभी कर्मचारियों ने प्रतिबद्वता के साथ इस कार्य में सहयोग प्रदान किया

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views