छठ पर्व पर निर्जला व्रती महिलाएं सायं कालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख, शांति हेतु की कामना
<p>परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश</p><p>सूर्य उपासना एवं लोक आस्था का महापर्व डाला छठ परंपरागत रूप से आस्था और श्रद्धा के साथ पुरे जनपद में धूम धाम से मनाया गया। नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 11 में स्थित स्वतन्त्रता सेनानी नगर शिव मंदिर छठ घाट पर निर्जला व्रती महिलाएं निर्जल व्रत रख कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पुत्र, परिवार हेतु मंगल की कामना की।</p><p>महिलाएं पूजा की सामग्री,बास की टोकरी(सुपली ) में अनेक प्रकार के फल,नारियल,जलता दीपक, सजाकर छठ माता की गीत गाते अपने घरों से घाटों की ओर जाते दिखीं। लोग छठी मैया के भक्ति गीतों पर भाव विभोर होकर झूमते हुए नजर आए। वहीं साथ में सिर पर दौरा एवं कंधे पर ईंख (गन्ना)लिए लोग घाट के तरफ जाते देखे। इस पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन के तरफ से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों सहित जगह जगह पुलिस बल भी तैनात थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
