नगर थाना में तैनात तीन पैंथर पुलिस जवान शराब के नशे में रंगदारी वसूली के आरोप में हुए गिरफ्तार:- एस पी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर थाना में तैनात तीन पैंथर पुलिस जवान को शराब के नशे में रंगदारी वसूल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस बात की जानकारी संवाददाता को पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी है।उनके हीआदेश पर नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर पोखरा से तीनोंआरोपित सिपाहियों को मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि की हुई सूत्रों के मुताबिक पुलिस को देर रात करीब 12:35 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी शराब के नशे में लोगों को धमका कर उनसे वसूली कर रहे हैं। सूचना के बाद नगर थानाअध्यक्ष, नितिन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें नगर थाना के कई पुलिसअधिकारीऔर जवान शामिल थे। टीम ने जब मौके पर छापेमारी की तो जवान नशे की हालत में थे,उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार जवान की पहचान,

बबलू कुमार,निवासी,मसूदा थाना,वारलीसगंज,जिला नवादा,सिपिन कुमार यादव निवासी,डोडा थाना बांका, सूर्यकांत निराला,निवासी, बिशनपुर,थाना वजीरगंज, जिला गया के रूप में की गई। तीनों पैंथर पुलिस के सदस्य बताए जा रहे हैं,जो हाल ही में नगर क्षेत्र में रात्रि गश्ती ड्यूटी पर तैनात थे।एसडीपीओ, विवेक दीप में संवाददाता को बताया कि तीनों जवानों के खिलाफ शराबबंदीअधिनियम, रंगदारी वसूली के प्रयास से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।इस घटना के बाद जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि पुलिस की वर्दी में रखकर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा तो बक्शा नहीं जाएगा।शराबबंदी कानून का पालन सभी पर समान रूप से लागू है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी औरअपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views