पथ संचलन में दिखी राष्ट्र सेवा, समर्पण, अनुशासन की झलक।
<p>रमाशंकर गुप्ता </p><p>गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। </p><p>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रेमचन्द्र नगर के भगतसिंह शाखा से पथ संचलन निकाला। संघ स्थापना के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूर्ण गणवेश में प्रेमचंद के स्वयंसेवकों ने संचलन किया। जिसमें राष्ट्र सेवा समर्पण अनुशासन की झलक दिखी।।शताब्दी वर्ष मना रहे स्वयंसेवक शाखा पर एकत्र हुए। संघ की प्रार्थना के बाद भगवा ध्वज लेकर पंक्ति में गीत गाते संचलन किया। श्रीराम लीला मैदान से संगठन गढ़े चलो सुपंथ पथ पर बढ़े चलो भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो के बोल के साथ राजघाट मार्ग , परशुराम चौक , बसंत पुर, हालसीगंज, घन्टाघर , रायगंज, अलहदादपुर , नागलिया अस्पताल , नार्मल, होते सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पहुंचा। विभाग प्रचारक अजय नारायण जी संघ की स्थापना व पंच परिवर्तन के लिए निर्धारित कार्य पर विस्तार उद्बोधन किया।बौद्धिक कर्ता ने संघ के सौ वर्ष. के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने राष्ट्र के प्रति जागरूक करना हमारा परम कर्तव्य है । सामाजिक समरसता , कुटुम्ब प्रबोधन , पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संघ निस्वार्थ भाव से भारत माता की सेवा में लगा है। विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा करके अभिनन्दन किया। संचलन में घोष के साथ भारत माता की झांकी, संघ संस्थापक डा केशव बलिराम हेडगेवार की झांकी शामिल रही। सरस्वती शिशु मंदिर प्रेमचंद नगर के आचार्य आचार्या व विद्यार्थियों ने भी पुष्प वर्षा किया। विभाग सह संघचालक आत्मा सिंह, भाग सह संघचालक शिवशंकर, भाग प्रचारक मनीष, प्रौढ प्रमुख जगदीश जी, शशिभूषण, नगर संघचालक मनोज जालान, सह संघचालक जयप्रकाश, प्रधानाचार्य संतोष दूबे, प्रांत गो आयाम प्रमुख स्वामी डा विनय, नगर कार्यवाह शैलेन्द्र गुप्ता, सह नगर कार्यवाह रमाशंकर गुप्ता , बलराम अग्रवाल, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, अनुराग, संजय श्रीवास्तव, कुंजबिहारी,प्रमोद पाण्डेय अनुराग मझवार, राजकुमार वर्मा, आनंद गुप्ता, आनंद त्रिपाठी, दुर्गेश गांधी, अजय शंकर ओझा,गोपाल बबुना, प्रमोद पाण्डेय, अनिल सिंह, प्रवीण, ज्योतिषाचार्य डा सुजीत , रोशन , महेंद्र त्रिपाठी,, रामप्रकाश , आराध्य द्विवेदी, आयूष वर्मा, अवधेश वर्मा, मूलचंद, आशुतोष, द्वारिका श्रीवास्तव, गेशव गोपाल, अमित मोदनवाल, अमरनाथ कुशवाहा, वीरेंद्र, दिलीप गुप्ता, पीएंन वर्मा, दिनेश राय, मनोज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नीलेश पांडेय, सदानंद शुक्ला, दामोदर , गिरिजेश त्रिपाठी,निहाल , शंभू, अखिलेश , दिलीप गुप्ता, राकेश, दुर्गेश सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views
