ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

सत्य को जन जन तक पहुंचना ही आज जेपी बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि है:- रामगोविंद चौधरी

📅 11-10-2025 10:40 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

धनंजय शर्मा

बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि यह संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका गठित करने के लिए प्रतिनिधि चुनने का बराबर का अधिकार और आजादी अनगिनित कुर्बानियों के बाद मिली है. इसे बचाने के लिए जान भी जाए तो मंजूर है लेकिन राजतंत्र की वापसी नहीं। शनिवार को अपने आवास पर जेपी बाबू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बागी बलिया के सपूत उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द

चौधरी ने कहा कि अडानी, अम्बानी के धन और लाठी के बल पर उनके कारिन्दे और कुछ लोग देश में फिर से राजतंत्र की वापसी का सपना देख रहें हैं.ये सपना देखने वाले लोग जल्द ही तरह तरह के वेश में पीडीए के दरवाजों पर गिड़गिड़ाते दिखेंगे. उन्होंने कहा कि साथियों यही समय होगा, राजतंत्र वापसी के मंसूबों पर पानी फेरने का, इस समय चूके तो सदा सदा के लिए चुक जाइएगा।

श्री चौधरी ने कहा कि सावधान रहिएगा, आपको डराया जाएगा, आपको सताया जाएगा, आपको पैसा दिया जाएगा कि आप या राजतंत्र की वापसी अभियान के पक्ष में बटन दबा दें या उनके लिए जो इसके विरोध में खड़े होकर राजतंत्र की तारीफ कर रहें है. उन्होंने कहा कि साथियों! वे लोग शिकारी हैं और हम आप गौरइया जैसे जीव हैं, हमें अपनी जान बचानी है, इज्जत बचानी है, अपना खेत, बाग बचाना है और उन्हें अपना राजपाठ वापस पाना है।

आगे चौधरी ने कहा कि इस सत्य को जन जन तक पहुंचाना ही आज जेपी बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि इस सत्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए 22 नवम्बर को बांसडीह में एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा। इस सम्मेलन में उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जो समाजवादी पार्टी में तो नहीं हैं लेकिन राजतंत्र की वापसी के विरोधी हैं. इस अवसर पर सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, रंजीत चौधरी, अंचल यादव, राजेंद्र जी, सुनील कुमार, प्रियांशु यादव आदि ने भी अपना अपना विचार रखा।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1703 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

छत्रपति संभाजीनगर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक।

👁 6 Views

WA