दहेज विवाद में एक 24 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर की गई हत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जगदीशपुर थाना क्षेत्र में दहेज विवाद के चलते एक 24 वर्षीय विवाहिता के गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश मेंआया है। मृतिका की पहचान,बबलू अंसारी की पत्नी,रुखसाना खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सदर एसडीपीओ,रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि परिजनों के आवेदन पर यह गिरफ्तारी की गई है।एसडीपीओ ने बताया कि यह घटना पंचायत के वार्ड नंबर 10 की बताई गई है।

मृतिका के पिता,शाहआलम ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2023 में बबलू अंसारी से हुई थी। बताया की शादी के बाद से ही रुखसाना को चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहता था,इसी को लेकर 6 महीना पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायती हुई थी,जिसमें यह फैसला हुआ था कि लड़की को सम्मानपूर्वक उसके ससुराल में रखा जाएगा।

मृतिका की हत्या में,ससुर अजीज मियां, सास,आयशा खातून,आयशा खातून की पुत्रवधू कुछ अन्य का हाथ बताया जा रहा है।पुलिस ने तीन मुख्यआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सदर एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार मृतिका के ससुर,अजीज मियां पहले ही 5 शादियां कर चुके हैं,वहीं बबलूअंसारी ने भी शादी को लेकर विवाद किया था,साथ ही बड़ी रकम लेकर दोबारा शादी तय कर दी थी, इन्हीं कारणों को लेकर रुखसाना की हत्या की वजह बताई जा रही है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है,साथ ही उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने सजा देने की मांग की है।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views