मिशन शक्ति अभियान के तहत अंशिका तिवारी को शौपी गई एक दिन की उभांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

उभांव थाने में सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी "मिशन शक्ति" अभियान के तहत सोमवार, 29 सितंबर 2025 को पुलिस विभाग द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई। इसी कड़ी में बलिया जिले के उभांव थाना में आरo बीo चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मुजौना तुर्तिपार कक्षा 12वीं की होनहार छात्रा अंशिका तिवारी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी(SHO) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस विशेष अवसर पर वर्तमान थाना प्रभारी की देखरेख में अंशिका तिवारी ने न केवल थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा, बल्कि उन्होंने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की भी अध्यक्षता की। अपने एक दिन के कार्यकाल के दौरान अंशिका तिवारी ने पूर्ण आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल उनके निवारण हेतु निर्देश दिए।

सुबह थाने में पदभार संभालने के बाद अंशिका तिवारी ने सबसे पहले थाने के विभिन्न रजिस्टरों और दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसके बाद जब फरियादियों ने अपनी समस्याएं लेकर उनके सामने आना शुरू किया तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों की तरह ही कानूनी पहलुओं पर विचार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर केंद्रित रहा। अंशिका ने महिला उत्पीड़न, घरेलू विवाद और भूमि विवाद से जुड़ी कुछ शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों से न केवल पीड़ितों को राहत मिली, बल्कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी उनकी संवेदनशीलता और समस्या को समझने की क्षमता की सराहना की।

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, सुरक्षा प्रदान करना और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसे अनुभवों से छात्राओं में न केवल नेतृत्व क्षमता विकसित होगी बल्कि वे कानून और पुलिस की कार्य प्रणाली को समझ कर एक जागरूक नागरिक बनेंगी। आर0बी0 चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका तिवारी ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है।पुलिस की नौकरी में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का सही समन्वय जरूरी है। यह मैंने आज समझा। मैं पुलिस विभाग और प्रशासन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उभांव थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंशिका का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रशासनिक एवं कानूनी वारीकियों से अवगत कराया। यह अनूठी पहल बलिया जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और' मिशन शक्ति' के संदेश को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views