बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही के निर्देश

ड्रोन/ चोर की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर 16 लोग भेजे गए जेल

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा द्वारा ड्रोन से चोरी, जासूसी और अफवाह फैलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव अकाउंट्स की निगरानी कर ड्रोन उड़ाने वालों की फोटो या वीडियो मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस संबंध में सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि लोग निर्देशों से अवगत रहें। जिन व्यक्तियों के पास ड्रोन कैमरे हैं, उन्हें संबंधित थाने से संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश लेने होंगे।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों/चौराहों पर चौपाल लगाकर ड्रोन/चोर के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि फर्जी अफवाहों पर ध्यान ना दें। लोगों से अपील की गई कि भविष्य में इस तरह की कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल डायल 112 पर कॉल करें अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें जिससे कि तत्काल उक्त के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा सके। ड्रोन/चोर की अफवाह फैलाने के संबंध में अब तक 02 अभियोग पंजीकृत कर कुल 16 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views