मुस्लिम बुद्धिजीवी और एक नए भारत का उदय विषय पर सादिक खान ने किए विचार व्यक्त

जीवन में सदैव अग्रसर रहने के लिए शिक्षा जरुरी

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

डॉ. जाकिर हुसैन सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से खोह नागोरियान स्थित मदरसा नसरूल्लाह में कॅरियर गााइडेंस एवं शैक्षिक जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षएम.सादिक खान ने सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वहीं सादिक खान ने मुस्लिम बुद्धिजीवी और एक नए भारत का उदय विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा-अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श बनाएं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा-मुस्लिम बुद्धिजीवियों में सबसे सर्वत्र प्रशासनिक व्यक्ति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हैं, जिन्हें मिसाइल मैन और बाद में देश के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है। वैश्विक ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक कलाम भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रमों और पोकरण द्वितीय परमाणु परीक्षणों में एक केंद्रीय व्यक्ति थे। अपनी तकनीकी उपलब्धियां के अलावा कलाम की विरासत उनके भारत 2020 के दृष्टिकोण में निहित है, जो विज्ञान नवाचार और युवा सशक्तीकरण के माध्यम से भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने का एक खाका है। इसके अलावा विप्रो के पूर्व अध्यक्ष अजीम प्रेमजी, आर्थिक नीतिकार सैयद जफर महमूद, उद्योगपति ए चिदंबरम, समुद्री जीव विज्ञानी डॉ. सैयद जहूर कासिम, पूर्व विदेश सचिव सलमान हैदर जैसी हस्तियों ने विश्व मंच पर भारत का सम्मान और रणनीतिक कौशल के साथ प्रतिनिधित्व किया है।

एम सादिक खान ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा-शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा, भले ही एक रोटी कम खाओ पर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। पढ़े-लिखे बच्चे देश की नींव मजबूत करने का कार्य करेंगे। यही देश के आने वाले भविष्य की धरोहर है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से हों लाभांवित : परवेज

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जयपुर शहर महामंत्री एम परवेज खान ने कहा-केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मुस्लिम समाज के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाई जा रही है, जिनका मुस्लिम समाज भरपूर फायदा उठाएं। इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान से की गई। इस अवसर पर मोहम्मद हाशिम खान, हाफिज शकील खान, रऊफ नकवी, नईम कुरैशी, अजहर अहमद, आजम अहमद सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं बच्चे शामिल हुए।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views