ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

जामिया अशरफ़ुल बनात में शानदार इस्लामी एग्जीबिशन प्रदर्शनी का आग़ाज़

📅 18-09-2025 11:40 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

जामिया अशरफ़ुल बनात गद्दियाना में 1500 साला मीलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर एक शानदार इस्लामी एग्जीबिशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जामिया के मेंबरान, अराकीन,मान्यवर मेहमानों और छात्राओं के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और छात्राओं की मेहनत व लगन की भरपूर सराहना की।

प्रदर्शनी का उद्घाटन हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफ़ी (सदर ऑल इंडिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल व प्रमुख-ए-आला, इस संस्थान) की सरपरस्ती में किया गया। विशेष अतिथियों में विधायक माननीय हसन रूमी, हाजी वसीम और डॉ. अनवर शामिल थे। सभी मेहमानों ने जामिया की इस कोशिश को नई पीढ़ी में दीनदाराना चेतना जगाने और नैतिक तालीम देने के लिहाज़ से बहुत असरदार और उपयोगी क़रार दिया।

छात्राओं ने प्रदर्शनी में बेहद आकर्षक और शिक्षाप्रद मॉडल्स व प्रोजेक्ट्स पेश किए, जिनमें पैग़ंबर-ए-इस्लाम के आगमन से पहले और बाद की दुनिया के दृश्य, मेराज-उन-नबी ,नमाज़ (पुरुष व महिलाएँ), वाक़े-ए-कर्बला और उसके बाद के हालात, क़ब्रिस्तान (जन्नती व जहन्नमी), दुनिया के अज़ाब और अल्लाह की नेमतें, तिब्ब-ए-नबवी , विज्ञान और क़ुरआन (सौर मंडल, आँख द्वारा तस्वीर बनने की प्रक्रिया, भ्रूण का विकास आदि), जंग-ए-ख़ंदक, सूरह क़हफ़ की दृश्य प्रस्तुति, दौर-ए-नबवी में हज के मनासिक का मॉडल, मैदान-ए-महशर का दृश्य, हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम की कहानी, जामिया अशरफ़ुल मदारीस की इमारत का मॉडल, जन्नत व जहन्नम के दृश्य और रब के मौजिज़ात शामिल थे। ये सभी मॉडल न सिर्फ़ इल्मी सोच की झलक पेश करते हैं बल्कि नई पीढ़ी को दीन व दुनिया दोनों मैदानों में रहनुमाई भी प्रदान करते हैं। यह प्रदर्शनी जामिया के ख़दीजा-तुल-कुबरा हाल में आयोजित की गई है, जिसका आग़ाज़ 18 सितंबर को हुआ और यह सिलसिला इतवार 21 सितंबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर मौलाना हादी, मौलाना हमीअतुल्लाह, हाजी हैदर अशरफ़ी, हाफ़िज़ मिन्हाजुद्दीन क़ादरी, शब्बीर ग़ाज़ी, शरीफ़ अहमद, शकील अहमद, अकील अहमद और नफ़ीस अली समेत हज़ारों लोग मौजूद रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 695 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "

👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.

👁 5 Views

WA