ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

युवाओं को स्थायी नियुक्तियां दें सरकार : इमरान कुरैशी

📅 16-09-2025 09:21 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

-सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं : इमरान कुरैशी

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षा वीर की भर्तियां किया जाने का निर्णय प्रदेश के युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। भाजपा सरकार उच्च शिक्षा में भर्ती के नाम पर युवाओं को ठग रही है। बजट में 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार अब स्थायी नियुक्तियों की बजाय अस्थायी भर्ती की घोषणा कर रही है। जो प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ सरासर अन्याय है।

कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 5 वर्षों में 310 नए कॉलेज खोले और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की। यह एक अंतरिम व्यवस्था थी, ताकि नियमित भर्ती पूरी होने तक छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।

लेकिन भाजपा सरकार ने नियमित भर्ती करने की बजाय उच्च शिक्षा में अग्निवीर मॉडल लागू कर दिया है। इसके तहत फैकल्टी को केवल 5 वर्षों के लिए अल्प वेतन पर अस्थायी तौर पर नियुक्त किया जाएगा। मतलब सरकार शिक्षकों को शिक्षा वीर बनाकर शिक्षा को ठेका प्रथा में झोंक रही है।

इमरान कुरैशी ने कहा-यह न केवल युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गहरा आघात है। सरकार के इस निर्णय से साफ है कि उन्हें युवाओं के भविष्य या शिक्षा की मजबूती से कोई सरोकार नहीं है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1684 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

छत्रपति संभाजीनगर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक।

👁 6 Views

WA