गुड़म्बा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
<p>ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट </p><p>लखनऊ, उत्तर प्रदेश </p><p>गुड़म्बा पुलिस को दो वांछित वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया इंस्पेक्टर प्रभातेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार किया। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। वहीं, दूसरे आरोपी मो. शब्बीर पर गोवध निवारण अधिनियम, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, और विद्युत अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह भी न्यायालय से वारंटित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने रविवार को उनके पते से गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल थे उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर ,उपनिरीक्षक सौरव सिंह उपनिरीक्षक हरिओम पटेल, कांस्टेबल विवेक सिंह पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी बार-बार समन और वारंट के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views
