कांग्रेसजनों ने सीएमओ को मांगपत्र सौंप जनता के लिए तत्काल राहत की मांग की
<p>हफीज़ अहमद खान</p><p>कानपुर।आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कानपुर के सीएमओ हरिदत्त नेमी को उनके कार्यालय में कानपुर की आम जनता की स्वास्थ संबंधित समस्याओं पर मांगपत्र सौंपते हुए तत्काल कानपुर की जनता को राहत देने की मांग करी।मांगपत्र देने से पहले बाहर कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाज़ी भी की।मांग पत्र के मुख्य बिंदु चिकन गुनिया, डेंगू, मलेरिया,बारिश से संबंधित बीमारियां आदि इस वक्त फैलने की शिकायतें आ रहीं हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के आंकड़े तो खूब दिए जा रहे हैं पर लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।लोगों सरकारी अस्पतालों में दलाली कल्चर पूर्ण रूप से हावी है।दलाल अस्पतालों के बाहर घूमते रहते हैं।और वहां आ रहे मरीजों को बाहर से इलाज करवाने के लिए बरगलाते हैं।कुछ अस्पतालों में डॉक्टर ऐसी दवाएं लिखते हैं जो अंदर मिलती ही नहीं हैं और बाहर कुछ दुकानों से महंगी रेट पे मिलती हैं जिसपर डॉक्टरों को लम्बा चौरा कमीशन मिलता है।</p><p>लगातार शिकायतें आ रही हैं कि डॉक्टर समय से बैठते नहीं हैं।पर्चे बनवाने में गरीब और मरीज बहुत परेशान होते हैं।वहां भी दलाल खड़े रहते हैं।इस बावत काउंटर बढ़ाए जाएं और मरीजों को ज्यादा देर पर्चे बनवाने में व्यस्त न करें।कानपुर में संभावित बीमारियां से बचने के लिए फॉगिंग के लिए नगर निगम को आप भी लिख दें।सर्प दंश और रेबीज के लिए कैंपों की संख्या बढ़ाई जाए और आसान टीका लगवाई प्रक्रिया लागू की जाए।जांच और दवाई में कालाबाजारी रोकी जाएगी।कैंप लगाने के लिए कांग्रेस से भी सहयोग मांगा जिसपर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जब कहेंगे कांग्रेस कैंप आयोजित करवाएगी।अध्यक्ष पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,नरेश त्रिपाठी,पूजा भारद्वाज,शंकर दत्त मिश्रा, तौसीफ खान,आनंद शुक्ला, अहमदुल्लाह मालिक,इकबाल अहमद,हरीश बाजपई, पदम मोहन मिश्रा,रितेश यादव,उमा शंकर तिवारी, राम स्वरूप तिवारी,राकेश साहू,धर्मेंद्र चौहान, संजय दीक्षित,अजय श्रीवस्तव शीलू,मुकेश वाल्मीकि,बैतूल खान मेवाती,मो सादिक, आसिफ इकबाल,हाजी कौसर,इस्लाम अंसारी,प्रमोद गुप्ता,अब्दुल जब्बार,राजेश खन्ना,विनोद अवस्थी,मुकेश कन्नौजिया,संतोष मिश्रा,शांतनु दीक्षित,रवि बाजपई,आदि थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views
