युवक ससुराल आने पर पेड़ से लटककर की आत्महत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जगदीशपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत दीउलिया गांव में,युवकअपने ससुरालआने के बादआम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया। मामले के गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की टीम भी घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाई गई है।

सदर एसडीपीओ,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान सरिसवाओ पी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरभुआ गांव निवासी,मदन मांझी का बेटा राजा माझी,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस ने कहा कि फिलहालआत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है,हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि मृतक की शादी 2 साल पहले पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनियवा गांव निवासी,बच्चा मांझी के बेटी,लालसा देवी से हुई थी। शादी के बाद से दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर लालसा देवीअपने मायके आई थी,और वहीं रह रही थी। राजा भीअपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। किस विवाद के कारणआम के पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या किया,यह विवाद अभी सामने नहींआ सका है। ऐसे में राजा द्वारा उठाया गया यह कदम सबको हैरान कर रहा है,वहीं पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आएगी। इसी बीच मृतक के परिजनोंऔर ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है ।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views