अर्जक संघ के संस्थापक रामस्वरूप वर्मा की मनाई गई 102वीं जयंती।
<p>वक्ताओं ने कहा-वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने लाभ का बजट पेश किया। </p><p> रिपोर्ट: विनोद विरोधी </p><p>गया, बिहार। </p><p>अर्जक संघ के जाने-माने संस्थापक महामना रामस्वरूप वर्मा की 102वीं जयंती समारोह जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत नंदई गांव के देवचंदडीह टोले में शोषित समाज दल के बैनर तले मनाया गया। जयंती समारोह में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया।जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यश:कायी रामस्वरूप वर्मा ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद सरकारी नौकरी करना मुनासिब नहीं समझा और जन सेवा का कार्य पसंद किए। वे 1970 के दशक में चौधरी चरण सिंह के मुख्यमंत्रीकाल में वित्तमंत्री रहकर बिना किसी वस्तु के मूल्य में वृद्धि कर उत्तर प्रदेश विधानसभा में लाभ का बजट पेश किया,जो एक मिसाल था।उन्होंने देश में व्याप्त विषमता मूलक संस्कृति पर आधारित व्यवस्था को समूल नाश करने के लिए अर्जक संघ नामक संगठन की स्थापना 1 जून 1968 को की। इसके माध्यम से देश में सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलाव का बिगुल भी फूंका, जिससे समाज में फैले उच्च-नीच, छुआछूत ,जाति- पाति, भाग्यवाद, पुनर्जन्म जैसी व्यवस्था से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह,राज्यमंत्री रामविलास प्रसाद ,जिला संयोजक अशोक प्रसाद के अलावा सुरेंद्र प्रसाद,अंजनी सिंह, भगवत प्रसाद, अलख निरंजन ,श्याम बिहारी प्रसाद, कुंज बिहारी प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद ,मुकेश प्रसाद आदि थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
