मछुआरे अपने अधिकार की रक्षा के लिए किया प्रदर्शन

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सरैयामन समेत अन्य जलकर एवं नदियों में मछुआरों के प्रक्रंभिक अधिकार को छीन लेने के खिलाफ विरोध मार्च निकाला,इसके साथ ही समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया। भाकपा माले और सरियामन बचाओ मछुआराअधिकार बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले शहीद पार्क से जुलूस निकालते हुए चौक चौराहा से गुजरते हुए कलेक्टर के सामने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।माली जिला कमेटी सदस्य सुनील कुमार राहुल ने कहा कि सदियों से मछुआरा समाज नदी नाला जल जंगल जमीन पर परंपरागत अधिकार है,इसअधिकार के तहत मछुआरे मछली मारकर अपना रोटी रोजी चलाते हैं।

बैरिया प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक सरियामन जहां की मछली सबसे मीठी होती है और पूरे देश दुनिया में इसकी मांग रहती है। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए बैरिया के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा के मछुआरा नंदलाल चौधरी एवं महेंद्र चौधरी को जय तक भेज दिया गया उन्हें तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग की है। सभा को संबोधित करने वालों में,संघर्ष समिति अध्यक्ष,बाली चौधरी, असीम चौधरी,माले नेता,सुरेंद्र चौधरी,

सुग्रीव चौधरी,अशोक मुखिया,मनोज चौधरी, जोगिंदर चौधरी राघव चौधरी, मंगल चौधरी, जोखू चौधरी, शंभू चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, भरत शर्मा महेंद्र राम, फरहान राजा इत्यादि सैकड़ो की संख्या में संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views