साधन सहकारी समिति मधुबनी में महंगे दामों पर बिक रही यूरिया, विभाग बेखबर
<p>चौक बाजार ,महराजगंज,उत्तर प्रदेश</p><p>चौक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पर तैनात कर्मचारियों द्वारा घोर अनियमितता की जा रही है जहां एक तरफ मनमाने दाम पर बाहरी लोगों को समिति के कर्मचारियों द्वारा अधिक मूल्य लेकर यूरिया बेच दी जा रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अधिक मूल्य देकर इसके कालाबाजारी से मालामाल हो रहे हैं । जिसे लेकर किसानों ने सचिव की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।</p><p> मधुबनी समिति के दर्जनों किसानों ने बताया कि यूरिया की फुटकर बिक्री मूल्य दो सौ सड़सठ रुपये प्रति पैकेट निर्धारित की गई है ।लेकिन सचिव द्वारा तीन सौ रुपये मनमाना दाम वसूला जा रहा है। जो किसान यदि निर्धारित मूल्य से अधिक रुपया देनें का विरोध कर रहे हैं उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है ।</p><p>इस क्रम में प्रद्युम्न पाण्डेय, कुलदीपक त्रिपाठी, भागवत शर्मा,देवेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, उदयभान, संजय, राजेश, सुकेश सिंह सहित दर्जनों किसानों नें सचिव द्वारा अधिक मूल्य लिए जानें की शिकायत किया है ।जबकि इस बारे में सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता नें बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views
