पैगंबरे इस्लाम का रास्ता अपनाओ, कामयाबी पाओ - मुफ्ती अख्तर हुसैन
<p>सैय्यद फरहान अहमद </p><p>गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। </p><p>सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में दीनी संगोष्ठी हुई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत आसिफ रजा ने की। नात-ए-पाक अरीब ने पेश की। मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि इस्लाम धर्म ने लोगों को मुहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम धर्म जोड़ता है, सबका भला चाहता है। मुसलमान अमन का पैरोकार है वो दुनिया में अमन चाहता है। अगर कामयाबी चाहिए तो पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का तरीका व रास्ता अपनाओ, उनकी फरमाबरदारी और पैरवी करो। जो अल्लाह और उसके पैगंबर की फरमाबरदारी करेगा उसे अजीम कामयाबी मिलेगी।</p><p>उन्होंने कहा कि इल्म-ए-दीन अल्लाह की बड़ी नेमत है। जिस पर अमल करना बेहद जरूरी है। इसलिए हमें दीन की शिक्षा हासिल कर उस पर अमल करते हुए अपनी जिंदगी और आखिरत संवारनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से पांच वक्त की नमाज की पाबंदी करने, दीनी शिक्षा पर अमल करने, मां-बाप का सम्मान करने की अपील की। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर शीरीनी बांटी गई। संगोष्ठी में हाफिज रहमत अली निजामी, कारी मुहम्मद अनस रजवी, नेहाल अहमद, हाफिज अजमत अली, अली हसन, शहनवाज, इरफान, आकिब, रुशान, अली अहमद, हाजी रफीउल्लाह, हाजी बदरुल हसन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 5 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 4 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 4 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 4 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 3 Views
