बिहार मांगे 70 हजार करोड़ का हिसाब - कॉंग्रेस
<p>रिपोर्ट:विनोद विरोधी</p><p>गया, बिहार। </p><p>बिहार राज्य के पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग,शहरी विकास विभाग,मिड डे मिल आदि में व्याप्त 70 हजार करोड़ का हिसाब नहीं देने का मामला सम्पूर्ण बिहार में तूल पकड लियाlइसके बाद से बिहार की जनता नीतीश सरकार से इसका हिसाब मांग रही हैlजिला कॉंग्रेस कमिटी के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने गया के स्थानीय राय काशीनाथ मोड़ स्थित आयकर विभाग कार्यालय के समीप शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर बिहार सरकार से 70 हजार करोड़ का हिसाब मांगा।इस अवसर पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो.खान अली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, कुमार गौरव, अभिषेक शर्मा, सौरभ कुमार, विक्की कुमार,रविश कुमार,शिव कुमार चौरसियाआदि ने कहा कि सीएजी के जांच में जब बिहार सरकार के कई विभागों में वर्षों से लंबित 70 हज़ार करोड़ का हिसाब नहीं देने से सी बी आई जांच कराने की मांग किया है।नेताओ ने कहा कि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता कर बिहार में हुए 70 हजार करोड़ के घोटाले को बिहार के जन - जन, घर- घर में पहुचाने तथा इसकी सी बी आई जांच कराने की मांग किया है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

PCC Secretary Imran Qureshi Attends Mega Job Fair and Blood Donation Camp on Rahul Gandhi's Birthday

बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी

भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है - सुशील पाण्डेय
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 6 Views
