ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव में पांच दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण का समापन

📅 26-07-2025 11:15 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

<p>धनंजय शर्मा </p><p>बलिया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव में चल रहे पांच दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण केंचुआ खाद उत्पादन तकनीकी एवं विपणन पर आज समापन किया गया कृषि विज्ञान केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने किसानों का स्वागत करते हुए बताया कि केंचुआ प्राचीन काल से ही किसान का मित्र रहा है जो खेत में उपलब्ध सड़े गले कार्बनिक पदार्थ को खाकर अच्छी गुणवत्ता की खाद तैयार करते हैं और यह मृदा में जीवाणु, कवक, प्रोटोजोआ एवं एक्टिनोमाईसिटीज़ आदि की अपेक्षित वृद्धि में भी सहायक होते हैं यही कारण है कि आज से 25-30 वर्ष पूर्व हमारी भूमियों में केंचुआ बहुत अधिक पाए जाते थे किंतु आज बाग तथा जंगलों में ही केंचुआ रह गया है मिट्टी में केंचुआ की दिन प्रति दिन घटती जा रही संख्या के कारण हीं भूमि की उर्वरता में कमी आती जा रही है इसीलिए टिकाऊ खेती में पुनः केचुआ को शामिल करने के लिए किसानों को सलाह दी जा रही है प्रशिक्षण के समन्वयक डॉक्टर अनिल कुमार पाल के द्वारा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बताते हए कहा कि केंचुआ गोबर एवं कूड़ा कचरा को खाद में बदलता है जिससे हम सब को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी कमी को लाना है भूमि की उर्वरता शक्ति बनाए रखना है उत्पादन में आई स्थिरता को समाप्त कर उत्पादन को भी बढ़ाना है भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी करना है कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर अवधेश कुमार ने केचुआ उत्पादन की तकनीकी पर विस्तार रूप से बताया तथा कहा कि केंचुआ खाद उत्पादन के समय कुछ ध्यान देने वाले बिंदु हैं जैसे कि स्थान का चुनाव करना, केंचुए की ऐसी प्रजाति का चुनाव करना है कि जो कार्बनिक पदार्थ को अधिक मात्रा में खाने की क्षमता रखते हो उसके साथ साथ कार्बनिक अपशिष्टों का चयन भी करना जैसे कि गोबर, हरा पदार्थ और पौधों की पत्तियां तथा भंडारण की व्यवस्था को भी बनाए रखना है जिससे कि व्यावसायिक स्तर पर भंडारण के लिए छायादार सेड होना अति आवश्यक होता है ताकि तैयार खाद को एकत्र करके उचित नमी बनाए रखा जा सके यदि केंचुए की खाद में नमी की कमी हो जाती है तो उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित होती है कीट वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि प्रकृति में केंचुए के काफी शत्रु भी हैं क्यों कि यह बहुत हीं सीधा प्राणी होता है जैसे कि कुछ मनुष्य मछली पकड़ने के लिए केचुआ का प्रयोग करते हैं, मेंढक, छिपकली और चिड़िया भी केंचुए को बड़े चाव से खाते हैं जमीन में दीमक तथा लाल चींटी भी अधिक क्षति पहुंचते हैं इसलिए दीमक एवं लाल चींटी से भी केंचुए को बचाने की आवश्यकता है कार्यक्रम में आए हुए सभी किसानों को डॉ सोमेन्द्र नाथ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा प्रशिक्षण के समय केंद्र पर कार्यरत अमित कुमार तिवारी, सतीश कुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिंह, रामतौल, एवं सुशीला भी उपस्थित रहे</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

— ★★★★★

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 758 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "

👁 5 Views

WA