RO/ARO परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा आगामी RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र जिसमें महाराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज, महाराजगंज, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक,लिटिल फ्लावर स्कूल, महाराजगंज, बिशप अकैडमी, महराजगंज, सेंट जोसेफ अकैडमी, महराजगंज शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई, कक्ष व्यवस्था, बिजली-पानी की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, बेंच-डेस्क, सुरक्षा प्रबंधन, एवं प्रवेश/निकास द्वार आदि बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।

पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views